कहीं से कोई बात निकली और मेरी एक शादी शुदा महिला मित्र ने कहा जब शादी हो तो अपनी होने वाली बीवी से पूछ लेना। मैंने पूछा क्या..? जवाब में रूप में मौन और खामोशी मिला।
मैंने कहा क्या वह मुझसे शादी के बाद काफी मांग करेगी। हो सकता है.. उसका जवाब। मैंने कहा कोई बात नहीं। और उसके बाद दोनों की खामोशी और बात नहीं बढ़ी लेकिन मैं कुछ सोचने लगा..।
किसी का पति होने के क्या मतलब हैं? सबसे पहले तो मैं समझता हूं कि यही एक रिश्ता है जो हमलोग इस धरती पर अपने हिसाब से बनाते हैं। एक मात्र रिश्ता। बाकी के सारे रिश्ते बने बनाए होते हैं। आपने जन्म लिया इसके साथ ही कोई आपका पिता तो कोई आपकी मां। भाई, बहन, चाचा, बुआ, मौसा..आदि। सारे के सारे रिश्तों में आप कुछ नहीं कर सकते हैं। यह सब डिफाल्ट मेड होते हैं। डिफाल्ट कहने का मतलब पहले से बने बनाए।
लड़की अपना सारा घर द्वार छोड़कर पति के घर आती है। इसका मतलब कि ब्याही लड़की का पूरा का पूरा दायित्व पति पर होता है। वह उस घर में पति के साथ आती है। पति की पूरी जिम्मेवारी होनी चाहिए कि वह अपनी पत्नी का सौ फीसदी ख्याल रखे। इसका कतई मतलब नहीं है कि वह जोरू का गुलाम बन जाए लेकिन वह अपनी पत्नी को वह सब कुछ दे जो उसे उसके मां-पिता के घर में मिलता था। तभी आप बन पाएंगे एक सफल पति।
(नोट: मैं कुंवारा हूं। अगले दो-तीन साल तक शादी नहीं करूंगा। इसको पढ़ कर कोई मुझे प्रपोज ना करे।)







good i will tell in details with experience after 3 month whats the meaning of hus band
पति होने का मतलब एक पति ही जानता है
एक गंभीर और दूर जाने वाली बहस है..सबके सबके अपने अनुभव हैं…
अभी कह रहे हो कि एक अच्छा पति कैसे बना जाता है. पतियों से पूछो कि उन पर क्या गुज़रती है.. आपकी बातों पर रोशनी वही डालेंगे
एक और रिश्ता भी है, दोस्ती का जो इंसान खुद बनाता है।
नीरज जी मैं किसी को अच्छा पति बनने के लिए नही कह रहा हू. मैं ये कह रहा हू की पति का मतलब ये होता है (मेरे समझ से) २१ साल या उससे जायदा उमर का इंसान अच्छा बुरा तो ख़ुद ही समझ सकता है
हा श्रीश जी आपने सही कहा दोस्ती का रिश्ता हम और आप बनाते हैं
मित्र, अच्छे इंसान बने रहें. दूसरों का दर्द अहसासे. उनके सुख दुख में दिल से सहभागी बनें. अच्छे पति तो क्या, हर रिश्ते में अच्छे और खरे उतरेंगे. चाहे वो रिश्ते बनाये गये हो या बने बनाये हो.
दोस्तों को भूल गए भाई? .. उन्हे रिश्ते मानते ही नहीं या लिखा के लाते हो? शादी के बारे में तो तब भी कहावत है कि ऊपर से तय हो के आती है..दोस्त तो खुद ही बनाने पड़ते हैं..
pati bante hi gaand fat jaati hai bus sancheap me ye samaj lo.
ab iska jawab denge na sir?
mjhe lgta hai apki mahila mitra sahi sochti hai….:)